Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एनजीटी ने दिल्ली के सेंट्रल रिज इलाके में पेड़ काटने को लेकर रक्षा मंत्रालय को भेजा नोटिस

short by शिव / on Wednesday, 10 January, 2024
दिल्ली के सेंट्रल रिज इलाके में सेना मुख्यालय द्वारा पेड़ों की कटाई को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने रक्षा मंत्रालय को नोटिस भेजा है। एनजीटी सेना मुख्यालय द्वारा 8.78 हेक्टेयर क्षेत्र को साफ करते समय पेड़ काटे जाने की रिपोर्ट पर सुनवाई कर रहा था। बकौल एनजीटी, मंत्रालय ने नोटिस का जवाब देने के लिए 4 हफ्ते मांगे हैं।