Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एनजीटी ने पर्यावरण नियम तोड़ने के लिए एनएचएआई पर लगाया ₹2 करोड़ का जुर्माना

short by शिव / on Thursday, 9 March, 2023
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली में 8 लेन के एक राजमार्ग के निर्माण के दौरान पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) पर ₹2 करोड़ का जुर्माना लगाया है। एनजीटी में दायर एक याचिका के मुताबिक, इस राजमार्ग के निर्माण के दौरान पानी का छिड़काव करने जैसे नियमों का पालन नहीं किया गया था।
read more at भाषा