Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एनडीआरएफ के 18वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई; कहा- उनकी बहादुरी सराहनीय है

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 19 January, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 18वें स्थापना दिवस पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "वे (एनडीआरएफ) सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लोगों की सहायता करने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। उनकी बहादुरी सराहनीय है।" वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "एनडीआरएफ की यात्रा साहस से भरपूर है।"
read more at भाषा