Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एनडीआरएफ ने दिखाया, कैसे उत्तरकाशी की सुरंग में फंसे 41 मज़दूरों को खींचा जाएगा बाहर

short by मोनिका शर्मा / on Friday, 24 November, 2023
एनडीआरएफ ने मॉकड्रिल कर दिखाया है कि उत्तरकाशी (उत्तराखंड) की सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मज़दूरों को कैसे निकाला जाएगा। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि कैसे पाइप के अंदर स्ट्रेचर पर लेटे एनडीआरएफ कर्मी को रस्सी के सहारे बाहर खींचा गया। मलबे के अंदर 800-एमएम का पाइप डाला जा रहा है जिसके ज़रिए मज़दूरों को निकाला जाएगा।