एनडीएमसी हर महीने महिला सफाई सेवकों को सैनिटरी नैपकिन बांटेगी
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने महिला सफाई सेवकों को हर महीने सैनिटरी नैपकिन बांटने का फैसला किया है। एनडीएमसी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के मौके पर इसका एलान किया है। बकौल एनडीएमसी, शुरुआत में एक साल तक चलने वाली इस पहल से एनडीएमसी में काम करने वालीं कम-से-कम 640 महिला सफाई सेवकों को फायदा होगा।
read more at दिप्रिंट


