Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एनसीपी (एसपी) ने बीजेपी व एकनाथ शिंदे की शिवसेना के खिलाफ चुनाव आयोग से की शिकायत

short by अक्षत मित्तल / on Saturday, 30 March, 2024
शरद पवार की अगुआई वाली एनसीपी ने बीजेपी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के खिलाफ उनकी स्टार प्रचारकों की सूची को लेकर चुनाव आयोग के पास शिकायत दर्ज कराई है। एनसीपी (शरदचंद्र पवार) ने आरोप लगाया कि इन पार्टियों ने स्टार प्रचारकों की सूची में अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं के नाम शामिल किए हैं।