Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एनसीपी में संकट के बीच शरद पवार ने महाराष्ट्र के पहले सीएम को दी श्रद्धांजलि, जुटी भारी भीड़

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 3 July, 2023
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अजित पवार सहित 9 विधायकों के महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद सोमवार को कराड का दौरा किया और राज्य के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पवार का स्वागत किया व उनके समर्थन में नारेबाज़ी की। उनके साथ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण भी थे।