एप्पल ने आधिकारिक तौर पर लाइटनिंग पोर्ट वाले आईफोन बेचने किए बंद
एप्पल ने आईफोन 16e लॉन्च करने के बाद आधिकारिक तौर पर लाइटनिंग पोर्ट वाले आईफोन बेचने बंद कर दिए हैं। एप्पल ने आईफोन 14, आईफोन 14+ और आईफोन SE को अपनी वेबसाइट से हटा दिया है जो लाइटनिंग पोर्ट के साथ बेचे जाने वाले आखिरी आईफोन्स थे। आईफोन SE 3 आखिरी आईफोन था जिसमें फिजिकल होम बटन थी।


