एप्पल ने यूट्यूबर के खिलाफ दर्ज कराया केस, iOS 26 की जानकारी लीक करने का है आरोप
एप्पल ने ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 26 से जुड़ी जानकारी लीक करने के आरोप में यूट्यूबर जॉन प्रॉसर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कंपनी का आरोप है कि प्रॉसर ने गोपनीय जानकारी चुराकर उसे ऑनलाइन साझा किया जिससे एप्पल के उत्पादों की सुरक्षा और प्रतिष्ठा पर असर पड़ा। बकौल कंपनी, वह जनवरी 2024 से लगातार जानकारी लीक कर रहे थे।
read more at NewsBytes हिंदी


