Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एप्पल की कर्मचारी ने ऑनलाइन पोस्ट में यहूदियों को बताया 'आतंकवादी', नौकरी से निकाली गई

short by शुभम गुप्ता / on Sunday, 5 November, 2023
एप्पल में काम कर रही नताशा डच नामक महिला को यहूदियों के खिलाफ ऑनलाइन किए गए पोस्ट को लेकर नौकरी से निकाल दिया गया है। नताशा का पोस्ट वायरल हो गया है जिसमें उन्होंने खुद को 'जर्मन' और यहूदियों को 'आतंकवादी' बताया है। कई 'X' यूज़र्स ने पोस्ट शेयर कर एप्पल से नताशा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
read more at Moneycontrol