एप्पल की पहली कार्बन न्यूट्रल प्रोडक्ट होगी एप्पल वॉच सीरीज़ 9
एप्पल ने मंगलवार को वॉच सीरीज़ 9 लॉन्च की जो स्पोर्ट लूप बैंड के साथ पेयर किए जाने पर कंपनी की पहली कार्बन न्यूट्रल प्रोडक्ट होगी। इस प्रोडक्ट में अधिक रिसाइकल कॉम्पोनेंट्स हैं और इसकी छोटी पैकिंग से एक बार में अधिक डिवाइस कहीं भेज सकते हैं। एप्पल की वॉच अल्ट्रा 2 में और अधिक रिसाइकल्ड एल्युमीनियम इस्तेमाल हुआ है।


