Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एप्पल की सप्लायर फॉक्सकॉन ने कर्नाटक में ₹300 करोड़ में खरीदी 300 एकड़ ज़मीन

short by अक्षत मित्तल / on Tuesday, 9 May, 2023
एप्पल की सप्लायर फॉक्सकॉन ने कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण ज़िले में ₹300 करोड़ में 300 एकड़ ज़मीन खरीदी है। यह ज़मीन ऐसे समय पर खरीदी गई है जब कंपनी चीन पर अपनी निर्भरता कम करना चाहती है। गौरतलब है कि हाल ही में फॉक्सकॉन के चेयरमैन यंग लू ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से मुलाकात की थी।
read more at Moneycontrol