Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एप्पल ने अपडेटेड लॉक स्क्रीन के साथ पेश किया आईओएस 16, भेजे गए मेसेज के लिए जोड़ा 'अनडू' फीचर

short by शुभम गुप्ता / on Monday, 6 June, 2022
एप्पल ने सोमवार को अपडेटेड लॉक स्क्रीन के साथ आईओएस 16 पेश किया जिसमें स्क्रीन को विज़ेट्स के साथ पूरी तरह से कस्टमाइज़ किया जा सकता है। लॉक स्क्रीन में एक नया 'लाइव स्क्रीन' ऐक्टिविटी फीचर भी होगा। नए आईओएस में अपग्रेडेड मेसेज ऐप भी होगा जिसकी मदद से यूज़र्स मेसेज भेजने के बाद उसे एडिट या अनडू कर सकेंगे।