एप्पल ने डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी इवेंट में क्या प्रमुख एलान किए?
एप्पल ने डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी इवेंट में बताया है कि आईओएस 18 की मदद से आईफोन यूज़र्स ऐप आइकन्स मूव कर अपनी होम स्क्रीन कस्टमाइज़ करने के साथ-साथ आइकन के रंग बदल सकते हैं। इसमें यूज़र्स ऐप्स को हाइड/लॉक और लॉक-स्क्रीन पर नए कंट्रोल ऐड कर सकते हैं। एयरपॉड्स सिर के मूवमेंट को डिटेक्ट कर कॉल रिजेक्ट या आंसर कर सकता है।


