एप्पल ने भारत में आईफोन 13 बनाना शुरू किया
एप्पल ने बताया है कि उसके मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर फॉक्सकॉन ने चेन्नई के पास अपने एक प्लांट में आईफोन 13 असेंबल करना शुरू कर दिया है। फॉक्सकॉन भारत में आईफोन 11 और आईफोन 12 भी बनाता है। एप्पल ने कहा, "हम भारत में अपने ग्राहकों के लिए खूबसूरत डिज़ाइन और एडवांस्ड कैमरा सिस्टम वाले आईफोन 13 बनाने को लेकर उत्साहित हैं।"
read more at Times Now नवभारत


