एफएसएसएआई को एमडीएच व एवरेस्ट के नमूनों में नहीं मिला एथिलीन ऑक्साइड: रिपोर्ट
रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) को एमडीएच और एवरेस्ट के उत्पादों के नमूनों में कैंसर कारक पदार्थ एथिलीन ऑक्साइड नहीं मिला है। बकौल रिपोर्ट, एफएसएसएआई व्यापक परीक्षण के बाद इस नतीजे पर पहुंचा। दरअसल, सिंगापुर और हॉन्ग-कॉन्ग ने एमडीएच और एवरेस्ट के मसालों में एथिलीन ऑक्साइड मिलने के बाद उनकी बिक्री पर रोक लगाई थी।
read more at Hindustan Times


