Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एफपीआई ने पिछले सप्ताह भारतीय शेयर बाज़ार में किया ₹11,730 करोड़ का निवेश

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 17 June, 2024
घरेलू और वैश्विक बाज़ारों के सकारात्मक रुख के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने 14 जून को समाप्त सप्ताह में भारतीय शेयर बाजारों में ₹11,730 करोड़ का शुद्ध निवेश किया है। इससे पिछले सप्ताह में एफपीआई ने शेयर बाज़ार से ₹14,794 करोड़ निकाले थे। वहीं, मई में एफपीआई ने चुनावी नतीजों से पहले शेयर बाज़ार से ₹25,586 करोड़ निकाले थे।