एमी जैक्सन ने की प्रेग्नेंसी की घोषणा, मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें कीं शेयर
ऐक्ट्रेस व मॉडल एमी जैक्सन ने गुरुवार को बताया कि वह और उनके ऐक्टर पति एड वेस्टविक अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। एमी जैक्सन ने इंस्टाग्राम पर मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें भी शेयर की हैं। गौरतलब है कि एमी और एड ने दो साल की डेटिंग के बाद इस साल अगस्त में इटली में शादी की थी।
read more at Mid-day


