रिपोर्ट्स के मुताबिक, शार्क टैंक इंडिया की जज व ऑन्ट्रप्रेन्योर नमिता थापर अपनी कंपनी एमक्योर फार्मास्युटिकल्स के आईपीओ के ज़रिए ₹127 करोड़ जुटा सकती हैं। बकौल रिपोर्ट्स, नमिता आईपीओ में ऑफर-फॉर-सेल के तहत करीब 12.68 लाख शेयर्स बेचेंगी। एम्क्योर फार्मा का आईपीओ 3 जुलाई से खुलेगा और कंपनी ने इसके लिए ₹960-1,008 प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है।