एमेज़ॉन प्राइम वीडियो ने ₹1499 के सब्सक्रिप्शन पर भी दिखाए ad, कोर्ट पहुंचे शख्स को मिले ₹9499
हैदराबाद के एक ग्राहक ने ₹1,499 का सालाना एमेज़ॉन प्राइम वीडियो सब्सक्रिप्शन लेने के बाद भी विज्ञापन दिखाए जाने की शिकायत की। ग्राहक ने पहले कंपनी से विज्ञापन हटाने या पूरी रकम लौटाने की मांग की, लेकिन समाधान नहीं मिलने पर उपभोक्ता आयोग पहुंचा। आयोग ने एमेज़ॉन को ₹1,499 रिफंड, ₹5,000 मुआवजा और ₹3,000 कानूनी खर्च देने का आदेश दिया।
read more at ABP न्यूज़


