Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एम्स भोपाल में हुई दुर्लभ सर्जरी, पैर की हड्डी से बनाया गया जबड़ा; लगाए गए 13 दांत

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 8 September, 2025
एम्स भोपाल (एमपी) के डेंटल विभाग के डॉक्टरों ने 24 वर्षीय युवती के निचले जबड़े को दोबारा बनाकर उसमें 13 दांत लगा दिए हैं। डॉक्टरों ने युवती के पैर की हड्डी का उपयोग करके नया जबड़ा बनाया था। युवती के निचले जबड़े में ट्यूमर था जिसका आकार लगभग 12 सेंटीमीटर था व सर्जरी के बाद युवती की हालत ठीक है।