एम्स भुवनेश्वर में हुआ पहला सफल लिवर ट्रांसप्लांट, भाई ने बड़े भाई को डोनेट किया 40% लिवर
ओडिशा के एम्स भुवनेश्वर में पहली बार पुरी के 37 वर्षीय एक शख्स का सफलतापूर्वक लिवर ट्रांसप्लांट किया गया है। प्रो. मानस कुमार पाणिग्रही ने बताया कि अल्कोहलिक लिवर डिज़ीज़ से पीड़ित मरीज़ को उसके छोटे भाई ने 40% लिवर दिया। वहीं, कार्यकारी निदेशक डॉ. आशुतोष बिस्वास ने कहा, "डोनर को छुट्टी दे दी गई है और दोनों ठीक हैं।"
read more at दिप्रिंट


