एमआई के मैच से पहले वानखेड़े के बाहर फैन्स ने लगाए 'मुंबई चा राजा रोहित शर्मा' के नारे
आईपीएल 2024 में सोमवार को खेले जाने वाले एमआई के पहले घरेलू मैच से पहले वानखेड़े स्टेडियम के बाहर फैन्स द्वारा 'मुंबई चा राजा रोहित शर्मा' के नारे लगाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गौरतलब है, हैदराबाद और अहमदाबाद में एमआई के शुरुआती दोनों मैचों में फैन्स ने कप्तान हार्दिक पंड्या की हूटिंग की थी।
read more at ABP न्यूज़


