Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे हारे अपना पहला चुनाव

short by रघुवर झा / on Saturday, 23 November, 2024
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे महाराष्ट्र के माहिम विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। यहां से शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार महेश बलिराम सावंत ने जीत हासिल की है और शिवसेना (शिंदे) के प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, पहली बार चुनाव लड़ रहे अमित 33,062 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।