एमएस धोनी के फ्लाइट में सोने का एयर होस्टेस ने लिया वीडियो, फैन्स ने दी प्रतिक्रिया
एक एयर होस्टेस ने फ्लाइट में एमएस धोनी के सोने का वीडियो बनाया जिसके बाद कई फैन्स ने इसे निजता का उल्लंघन बताते हुए उनकी आलोचना की है। एक फैन ने लिखा, "क्या कोई उन्हें और प्रोफेशनल होने को कह सकता है।" एक अन्य ने लिखा, "मैं भी उन्हें देखना चाहता हूं...लेकिन उनके पर्सनल स्पेस में दखल नहीं देना चाहता।"
read more at ABP न्यूज़


