Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमएस धोनी को मिला रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह का निमंत्रण

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 15 January, 2024
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह का निमंत्रण पत्र मिला है जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। गौरतलब है, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को दोपहर 12:20 बजे होगी। समारोह के लिए सचिन तेंदुलकर, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर समेत कई हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।