एमएस धोनी फिल्म में ऐक्टिंग कर सकते हैं, उन्हें कैमरे के सामने डर नहीं लगता है: साक्षी धोनी
एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने 'क्या धोनी किसी फिल्म में ऐक्टिंग कर सकते हैं' पूछे जाने पर कहा है, "अगर कुछ अच्छा (स्क्रिप्ट) मिले तो वह कर सकते हैं।" साक्षी ने कहा, "उन्हें कैमरे के सामने डर नहीं लगता है। वह 2006 से विज्ञापनों में ऐक्टिंग कर रहे हैं।" बकौल साक्षी, धोनी ऐक्शन फिल्में करना पसंद करेंगे।


