एमएसपी को लागू नहीं किया जा रहा क्योंकि पीएम के एक दोस्त हैं, नाम अदाणी है: सत्यपाल मलिक
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने रविवार को कहा, "एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) को लागू नहीं किया जा रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री के एक दोस्त हैं जिनका नाम अदाणी है जो 5-वर्षों में एशिया का सबसे मालदार आदमी हो गया है।" उन्होंने कहा, "आप किसानों को...डरा नहीं सकते।" उन्होंने कहा कि एमएसपी को कानूनी दर्जा मिलना चाहिए।


