एमपी के खरगौन में निर्माणाधीन मंदिर का गुंबद ढहने से ठेकेदार की हुई मौत, मज़दूर का कटा हाथ
खरगौन (एमपी) में एक निर्माणाधीन मंदिर का गुंबद ढहने से 35-वर्षीय ठेकेदार की मौत हो गई जबकि 5 मज़दूर घायल हो गए हैं। ज़िला अस्पताल के सिविल सर्जन के मुताबिक, एक मज़दूर का दाहिना हाथ कट गया जबकि एक अन्य मज़दूर की पसली टूट गई है। मंदिर का निर्माण रूपारेल नदी के तट पर 7 महीने से चल रहा है।
read more at R.Bharat


