Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी के टीकमगढ़ में शॉर्ट सर्किट से 3 मंज़िला इमारत में लगी आग, दम घुटने से दंपति की हुई मौत

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 24 July, 2024
टीकमगढ़ (एमपी) की एक 3 मंज़िला इमारत में बुधवार सुबह आग लग गई और हादसे में कथित तौर पर दम घुटने से एक दंपति की मौत हो गई। आग ग्राउंड फ्लोर पर बने शोरूम में लगने के बाद ऊपरी मंज़िल तक फैल गई थी जिसपर करीब 5 घंटे में काबू पाया गया। बकौल रिपोर्ट्स, आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी।