Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी के मंत्रियों को खुद भरना होगा अपना इनकम टैक्स, 52 साल पुरानी व्यवस्था हुई खत्म

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Tuesday, 25 June, 2024
एमपी सरकार की कैबिनेट बैठक में 1972 के नियम में बदलाव कर फैसला हुआ है कि प्रदेश के मंत्री अपना इनकम टैक्स खुद भरेंगे। प्रदेश के किसी जवान के शहीद होने पर सहायता राशि का 50% उसकी पत्नी और 50% माता-पिता को मिलेगी। इसके अलावा, जेल व्यवस्था में सुधार के लिए विधानसभा सत्र में बिल लाने पर सहमति हुई है।