एमपी के मंदिर में भगवान पशुपतिनाथ महादेव की प्रतिमा में आई 'दरार', बीजेपी ने शेयर की तस्वीर
मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया ने सोमवार को X पर लिखा, "मंदसौर के एक मंदिर में स्थापित भगवान पशुपतिनाथ महादेव की प्रतिमा में दरार पड़ने की आशंका जताई जा रही है।" उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव और पुरातत्व विभाग से प्रतिमा का क्षरण रोकने की मांग की है। उन्होंने प्रतिमा की तस्वीर भी शेयर की है।
read more at News24 हिंदी


