एमपी के सीएम मोहन यादव ने लगाया मयूरासन व शीर्षासन, सामने आया वीडियो
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने 'X' अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह मयूरासन व शीर्षासन लगाते नज़र आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने लिखा, "प्रदेशवासियों से आग्रह है कि योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।" वहीं, मुख्यमंत्री शुक्रवार को भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में अलग-अलग आसन लगाते नज़र आए।
read more at ABP न्यूज़


