एमपी के सरकारी स्कूल में क्लास के दौरान गिरा छत का प्लास्टर, 9 छात्राएं हुईं घायल
नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश) में बुधवार को एक सरकारी स्कूल में क्लास के दौरान छत का प्लास्टर टूट कर गिर गया जिसमें कम से कम 9 छात्राएं घायल हो गईं। हादसे में घायल हुईं छात्राओं को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ज़िला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जांच के आदेश दे दिए हैं व रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
read more at ABP न्यूज़


