एमपी बोर्ड की 10वीं कक्षा की टॉपर की मार्कशीट आई सामने, 4 विषयों में मिले 100/100 नंबर
पन्ना (मध्य प्रदेश) की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 10वीं कक्षा में 499/500 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रतिभा ने हिंदी, गणित, साइंस और सोशल साइंस में 100 में से 100 नंबर हासिल किए हैं। वहीं, उनका एक नंबर अंग्रेजी विषय में कटा है। प्रतिभा ने बताया कि आईएएस अधिकारी बनना उनका सपना है।
read more at Moneycontrol हिंदी


