Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में 3 मंत्रियों के ज़िला प्रभार में बड़ा फेरबदल, किसे मिली कौनसी ज़िम्मेदारी?

short by अपर्णा / on Thursday, 15 May, 2025
मध्य प्रदेश सरकार ने 3 मंत्रियों के ज़िला प्रभार में फेरबदल कर उन्हें नई ज़िम्मेदारियां दी हैं। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को बड़वानी से हटाकर दमोह का प्रभार सौंपा गया है। वहीं, मंत्री दिलीप जायसवाल सीधी के साथ अब मंडला ज़िले का प्रभार संभालेंगे। इसके अलावा गौतम टेंटवाल को बड़वानी ज़िले का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।