एमपी में 300 से अधिक प्राइमरी शिक्षकों की जाएगी नौकरी, राज्य सरकार ने जारी किए आदेश
मध्य प्रदेश में बीएड की योग्यता के आधार पर प्राथमिक शिक्षक बनने वाले 340 से अधिक शिक्षकों की नियुक्तियां निरस्त की जाएंगी जिसको लेकर राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश 11 अगस्त 2023 और उसके बाद नियुक्त किए गए शिक्षकों के मामले में प्रभावी होगा। ज़िला शिक्षा अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है।
read more at इंडिया टीवी


