Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की छापेमारी, ₹33 करोड़+ की संपत्तियां ज़ब्त

short by रुखसार अंजुम / on Monday, 30 December, 2024
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मध्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की है। ईडी ने सोमवार को कहा कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व अधिकारी सौरभ शर्मा व उनके सहयोगियों के खिलाफ छापेमारी की गई। इस दौरान ₹33 करोड़ से अधिक की संपत्तियां ज़ब्त की गईं।