एमपी में आंगनवाड़ी में खिलौनों के बीच से निकला 4 फीट लंबा कोबरा, बाल-बाल बचे बच्चे
जबलपुर (एमपी) में शनिवार को एक आंगनवाड़ी में खिलौनों के बीच से 4 फीट लंबा कोबरा निकला जिसे सर्प मित्र द्वारा रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया। आंगनवाड़ी की सहायिका ने बताया कि वह सुबह स्टोर रूम से खिलौने निकालने गई थी और तभी कोबरा सांप सामने आ गया। इसके बाद बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र से बाहर निकाला गया।
read more at News18 हिंदी


