एमपी में कुएं में उतरे एक ही परिवार के 3 सदस्यों समेत 4 लोगों की दम घुटने से हुई मौत
छतरपुर (मध्य प्रदेश) में शुक्रवार को कुएं में उतरे 4 लोगों की कथित तौर पर ज़हरीली गैस की चपेट में आकर दम घुटने से मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतकों में 3 लोग एक ही परिवार के थे। मृतकों के परिजन का आरोप है कि समय रहते ऐम्बुलेंस आ जाती और ऑक्सीजन मिल जाता तो जान बच सकती थी।
read more at Public


