Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में गोहत्या के मामले में 2 लोगों पर लगा रासुका, कलेक्टर व एसपी का हुआ तबादला

short by अपर्णा कुमारी / on Sunday, 23 June, 2024
सिवनी (मध्य प्रदेश) में गोहत्या के मामले में 2 आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया गया है और कलेक्टर व एसपी का तबादला किया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "गोमाता के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" दरअसल, सिवनी में कुछ दिन पहले एक नदी और जंगली इलाके में 40 से अधिक गायों के शव मिले थे।