Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में PWD के अधिकारी के घर में ड्राइवर ने की चोरी, भेजा '20 दिन में सब लौटा दूंगा' का मेसेज

short by खुशी / on Tuesday, 30 July, 2024
भोपाल (एमपी) में बीते दिनों पीडब्ल्यूडी के एक एसडीओ के घर पर ड्राइवर की नौकरी करने वाले शख्स ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, ड्राइवर ने एसडीओ के बेटे को वॉट्सऐप पर 'परेशान मत होना, 20 दिन में मैं सबकुछ लौटा दूंगा' का मेसेज भेजा। एसडीओ वर्तमान में अपनी बेटी के पास अमेरिका गए हुए हैं।