एमपी में चने के एक दाने ने ले ली 2 वर्षीय बच्चे की जान, मां की गोद में तोड़ा दम
रीवा (एमपी) में बुधवार को चने का दाना सांस नली में फंसने से एक 2-वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मां ने बताया, "बेटा स्वस्थ था...मेरी गोद में खेल रहा था...चना खाने के बाद तड़पने लगा...कभी नहीं सोचा था कि चना उसकी जान ले लेगा।" बकौल रिपोर्ट्स, अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो गई थी।
read more at News18 हिंदी


