एमपी में ज़मानत पर छूटे हत्या के आरोपी ने सड़क पर की आतिशबाज़ी, गाड़ियों में निकाला जुलूस
एमपी के ग्वालियर में बीते दिनों ज़मानत पर जेल से छूटे हत्या के एक आरोपी ने अपने साथियों संग हूटर बजाते हुए 8-10 गाड़ियों में जुलूस निकाला व बीच सड़क पर आतिशबाज़ी की। सामने आए तस्वीरों-वीडियो में आरोपी गाड़ी के बोनट पर केक काटता नज़र आया। पुलिस ने मामले में 12 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
read more at हिन्दुस्तान


