Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में जर्जर सड़क का मनाया गया 'हैप्पी बर्थडे', लोगों ने कीचड़-पानी में बैठकर काटा केक

short by अपर्णा / on Thursday, 11 September, 2025
भोपाल (मध्य प्रदेश) में करीब 10 साल से जर्जर पड़ी सड़क को लेकर लोगों ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन करते हुए उसका 'जन्मदिन' मनाया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में लोग कीचड़-पानी में बैठकर केक काटते हुए 'हैप्पी बर्थडे' गाते दिख रहे हैं। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ लोगों ने सड़क की मरम्मत की मांग उठाई।
read more at Instagram