एमपी में टायर फटने के बाद तेज़ रफ्तार कार ने कई कांवड़ियों को रौंदा, 4 की हुई मौत
ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में मंगलवार देर रात एक तेज़ रफ्तार कार टायर फटने से अनियंत्रित हो गई और कई कांवड़ियों को रौंद दिया। हादसे में 4 कांवड़ियों की मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए है। हादसे के बाद आक्रोशित कांवड़ियों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। कार अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गई थी।
read more at ABP न्यूज़


