एमपी में ट्रैक पर काम कर रहे रेलवे के 2 ट्रैकमैन की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
विदिशा (मध्य प्रदेश) में सोमवार को राज्य रानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे के 2 ट्रैकमैन की मौत हो गई। एसडीओपी (बीना) मनोज मिश्रा ने बताया कि रेलवे के ट्रैकमैन मनोज सेन (25) व मोहम्मद हारून (55) ट्रैक पर काम कर रहे थे और तभी दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए।
read more at भाषा


