Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में तेज़ बारिश में बम की तरह फटा ट्रांसफॉर्मर, टेस्टिंग कर रहे 3 कर्मचारी झुलसे

short by रघुवर झा / on Friday, 18 July, 2025
राजगढ़ (एमपी) में शुक्रवार को टेस्टिंग के दौरान एक ट्रांसफॉर्मर बम की तरह फट गया जिससे 3 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस ग‌ए। कर्मचारियों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारी जब ट्रांसफॉर्मर की टेस्टिंग कर रहे थे उस वक्त तेज़ बारिश हो रही थी।