Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में तैनात BSF की दो महिला जवान एक माह से हैं लापता

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 7 July, 2024
ग्वालियर (एमपी) के टेकनपुर कैंप में तैनात बीएसएफ की दो महिला कॉन्स्टेबल करीब 1 महीने से लापता हैं और उनकी आखिरी लोकेशन पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर मिली है। दोनों आपस में दोस्त हैं जिनमें से एक जबलपुर व एक मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) की रहने वाली है। सामने आए एक सीसीटीवी फुटेज में दोनों ग्वालियर के रेलवे स्टेशन पर दिखी थीं।