एमपी में धूप से बचने के लिए चलते-फिरते टेंट के साथ निकाली गई बारात, वायरल हुआ वीडियो
इंदौर (एमपी) में बीते दिनों हुई एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें चिलचिलाती धूप से बचने के लिए चलते-फिरते टेंट के साथ बारात निकाली गई। वीडियो में दूल्हे संग सभी बाराती टेंट के नीचे नाचते-गाते विवाह स्थल पर जाते दिखे। दूल्हे के घरवालों ने बताया कि मेहमानों को गर्मी से बचाने के लिए यह इंतज़ाम किया गया।
read more at जनसत्ता


